आप टाटा कंपनी के बारे में बहुत अच्छे जानते होंगे जो भारत की एक बहुत बड़ी कंपनी है और इसके चेयर मैन रतन टाटा है। अगर आप टाटा की किसी कंपनी में निवेश करते है तो आप भविष्य में अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते है। क्योंकि भारत के लोग टाटा की कंपनियों में सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं।
अगर आप लॉन्ग टर्म में निवेश करके लाखों करोड़ों रुपये कमाना चाहते है तो आप टाटा में निवेश कर सकते है। लेकिन बहुत सारे ऐसे लोग भी होते हैं जिनके बहुत ज्यादा पैसे नहीं होते हैं। ऐसे में वे लोग टाटा का सबसे सस्ता शेयर ढूंढते हैं। क्या आप भी टाटा का कोई सस्ता शेयर ढूंढ रहे हैं? अगर हां तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी फायदेमंद होने वाला है।
इस आर्टिकल में, मैं आपको टाटा के सबसे सस्ते और स्ट्रांग शेयर्स के बारे में बताने वाला हूँ, इसलिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
चलिए मैं आपको Tata shares list के बारे में बताता हूँ। इस लिस्ट में मैंने अपडेटेड (2 फरवरी 2025) Share Price के बारे में बताया है, और साथ ही मैंने इसके मार्केट कैपिटलाइजेशन के बारे में भी बताया हैं।
- Rallis India Ltd: ₹209.23 LTP (₹4,068.87 Cr)
- Indian Hotels Co Ltd: ₹746.70 LTP (₹106,287.68 Cr)
- Tata Steel Ltd: ₹135.76 LTP (₹169,476.36 Cr)
- Tata Steel BSL Ltd: ₹85.55 LTP (₹9,354.38 Cr)
- Trent Ltd: ₹4991.45 LTP (₹177,439.79 Cr)
- Tata Metaliks Ltd: ₹1104.35 LTP (₹3,508.42 Cr)
- Tata Motors Ltd: ₹681.00 LTP (₹250,688.99 Cr)
- Tata Consultancy Services Ltd: ₹3784.10 LTP (₹1,369,120.50 Cr)
- Tata Investment Corporation Ltd: ₹5944.45 LTP (₹30,076.12 Cr)
- Tata Power Company Ltd: ₹347.65 LTP (₹111,085.98 Cr)
- Tata Chemicals Ltd: ₹853.85 LTP (₹21,752.68 Cr)
- Tata Coffee Ltd: ₹344.80 LTP (₹6,439.84 Cr)
- NELCO Ltd: ₹838.45 LTP (₹1,913.34 Cr)
- Tata Communications Ltd: ₹1501.80 LTP (₹42,801.30 Cr)
- Tata Consumer Products Ltd: ₹ 1024.45LTP (₹101,452.38 Cr)
- Tata Elxsi Ltd: ₹6017.60 LTP (₹37,479.78 Cr)
- Tata Motors-DVR: ₹765.15 LTP (₹32,409.43 Cr)
- Tata Steel Long Products Ltd: ₹829.45 LTP (₹3,740.82 Cr)
- Tinplate Company of India Ltd: ₹430.45 LTP (₹4,505.52 Cr)
- Titan Company Ltd: ₹3210.30 LTP (₹285,005.99 Cr)
- Voltas Ltd: ₹1284.10 LTP (₹42,488.91 Cr)
टाटा समूह का कितने कंपनी शेयर मार्किट में लिस्टेड है
जैसा की हम सब जानते है कि रतन टाटा भारत के एक बहुत ही पॉपुलर बिजनेसमैन है, और तो और वे एक बहुत अच्छे समाजसेवी भी है। इन्होंने टाटा समूह में 1991 से लेकर 2012 तक अध्यक्ष पद के रुप में कार्य किया था। उनकी वजह से टाटा समूह ने अनेक तरह की महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की। और आज रतन टाटा की वजह से बहुत सारे लोग टाटा की कंपनियों में निवेश करते हैं।
अगर हम टाटा की शेयर मार्केट में लिस्टेड कंपनियों की बात करें तो ऐसी कई कंपनियां है जैसे कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा पावर, टाइटन कंपनी आदि। इन कंपनियों के शेयर्स आपको बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में आसानी से मिल जाएंगे।
शेयर मार्केट गाइड
# शेयर मार्केट क्या है?
# शेयर मार्केट कैसे चलता है?
# शेयर मार्केट में निवेश क्यों करें?
-- # शेयर मार्केट कैसे सीखे #--
# शेयर मार्केट में पैसा कैसे लगाएं #
# शेयर मार्केट से पैसे कैसे कमाए #
# Share Market में कितना Risk है
# Share Market से जुड़ी बुनियादी बातें
FAQs
# क्या सच में शेयर मार्केट से करोड़पति बन सकते है?
# 1 दिन में शेयर मार्केट से कितने पैसे कमा सकते है?
# क्या सिर्फ 500 रुपये में निवेश शुरू कर सकते है?
# शेयर मार्केट की कीमत कैसे घटती और बढ़ती है?
टाटा का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है?
टाटा ग्रुप में अनेक तरह की कंपनियां है जो शेयर मार्केट में लिस्टेड हैं। लेकिन मैं आपको यहां पर टाटा के सबसे सस्ते शेयर के बारे में बताऊंगा, जिसमें आप आसानी से निवेश कर सकते है। और आने वाले टाइम में अच्छा खासा रिटर्न भी प्राप्त कर सकते है।
1. Rallis India Ltd

रैलिस इंडिया लिमिटेड भारत की एक बहुत ही अच्छी कंपनी है जो कृषि के लिए रसायन बनाने का काम करती है। यह टाटा ग्रुप की एक सहायक कंपनी है, जो उर्वरकों, कीटनाशकों और खरपतवारनाशकों जैसे कई तरह के कृषि प्रोडक्ट बनाती है। अगर आप कृषि करते है तो आपने टैफे, मेटोक्लोर, और डाइमेथोएट जैसे ब्रांड का नाम सुना होगा जो इसी कंपनी के हैं।
अब अगर हम इसके निवेश की बात करें तो वर्तमान में इसके शेयर की प्राइस 209.90 रुपये हैं, और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 4,082 करोड़ रुपये हैं। पिछले 1 साल में इसने -15.02% का रिटर्न दिया है, इसलिए आप किसी अच्छे सलाहकार की मदद से इसमें निवेश कर सकते है।
2. Tata Coffee Limited
टाटा कॉफी लिमिटेड, यह एक भारतीय कंपनी है जो कॉफी, चाय, काली मिर्च जैसे प्रोडक्ट बनाती थी। हालांकि अब यह कंपनी टाटा कंज्यूमर लिमिटेड कंपनी के साथ मर्जड हो गयी है। क्या आपको पता है कि यह कंपनी भारत के दक्षिणी भाग में 10,000 टन तक अरेबिका और रोबस्टा कॉफी का उत्पादन करती थी।
यह भारत में इंस्टेंट कॉफी की दूसरी सबसे बड़ी निर्यातक कंपनी थी, और तो और भारत में स्पेशल कॉफी के लिए भी यह कंपनी काफी ज्यादा पॉपुलर थी। इसने पिछले 5 सालों में 78.25% का रिटर्न दिया है। अगर इसके शेयर के प्राइस की बात करें तो वर्तमान में इसकी प्राइस 344.80 रुपये है, और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 6,440 करोड़ रुपये हैं। आप इसमें लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर सकते है।
3. Tata Steel Limited
अगर आप टाटा का सबसे सस्ता शेयर ढूंढ रहे है तो टाटा स्टील लिमिटेड एक अच्छी कंपनी है। क्योंकि वर्तमान में इसके शेयर की प्राइस केवल 135.72 रुपये है। अगर इसके मार्केट कैपिटलाइजेशन की बात करें तो 169,427 करोड़ रुपये हैं। इसमें आप निवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते है, लेकिन निवेश करने से पहले पूरी रिसर्च जरूर करें।
वैसे मैं आपको बता दूँ कि टाटा स्टील लिमिटेड भारत की सबसे प्रमुख कंपनी है जो दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी है। इस कंपनी को 25 अगस्त 1907 में बनाया गया था, और इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है। इसके अलावा इसके संस्थापक जमशेदजी टाटा है।
यह कंपनी फ्लैट स्टील प्रोडक्ट, लॉन्ग स्टील प्रोडक्ट, पाइप और ट्यूब, बियरिंग और कृषि उपकरण बनाने का काम करती है। इस कंपनी ने पिछले कुछ सालों में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है तो आप भी इसमें निवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते है।
4. Tata Power Company Limited
यह टाटा कंपनी का एक बहुत अच्छा और सस्ता शेयर है जिसमें आप निवेश कर सकते है। यह एक भारतीय बिजली उत्पादन कंपनी है, जो भारत में बिजली उत्पादन और वितरण करने का काम करती है। इस कंपनी की स्थापना 1910 में हुई थी, जिसका मुख्यालय मुंबई में है। टाटा पावर कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता 13,00 मेगावाट से भी ज्यादा है।
यह कंपनी तापीय, जलविद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से बिजली बनाती है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि यह कंपनी भारत के अलावा अन्य देशों में फैली हुई है। अब अगर निवेश की बात करें तो यह कंपनी आपको अच्छा रिटर्न दे सकती है। सन् 2021 में इस कंपनी के शेयर की कीमते 100% से अधिक बढ़ी है, और 2022 में 50% से अधिक बढ़ी हैं।
वर्तमान समय में इस शेयर की कीमत 357.50 रुपये है, और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 114,233 करोड़ रुपये है। आप इसमें अपने किसी सलाहकार की मदद से निवेश कर सकते है।
5. Tata Motors Limited
यह टाटा का एक बहुत अच्छा शेयर है जिसने पिछले 3 सालों में 39.78% की वृद्धि की है और 5 सालों में इसने 335.0% की वृद्धि की है। इसका मतलब यह है कि अगर आप इसमें लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करते है तो आप इससे बहुत अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते है। अगर इसके शेयर की प्राइस की बात करें तो वर्तमान में इसकी प्राइस 691.80 रुपये हैं, और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 254,665 करोड़ रुपये है।
वैसे मैं आपको बता दूँ कि टाटा मोटर्स एक भारतीय बहुराष्ट्रीय ऑटोमोटिव विनिर्माण कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुंबई में है। यह कंपनी कारों, वाणिज्यिक वाहनों और इलेक्ट्रिक वाहनों को बनाने का काम करती है। इसकी स्थापना 1945 में जे.आर.डी. टाटा ने की थी। उस समय इस कंपनी का नाम टेल्को था।
टाटा का सबसे महंगा शेयर कौन सा है
चलिए मैं आपको टाटा के सबसे महंगे शेयर्स के बारे में बताता हूँ जिसमें आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करके बहुत अच्छा रिटर्न कमा सकते है। अगर आपके पास अच्छा खासा बजट है तो आप इन टाटा के इन शेयर्स में निवेश कर सकते हैं।
1. Tata Investment Corporation Ltd
टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड एक भारतीय इन्वेस्टमेंट कंपनी है जो इक्विटी और इक्विटी से संबंधित सिक्योरिटिज में लॉन्ग-टर्म के लिए इन्वेस्ट करती है। इस कंपनी की स्थापना 1937 में हुई थी, जो अब बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों पर लिस्टेड है।
अगर आप इसमें निवेश करते है तो आप बहुत अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते है। लाइव हिंदुस्तान की एक न्यूज रिपोर्ट में बताया गया था कि इस कंपनी ने पिछले 5 सालों में 550% से अधिक वृद्धि की है। इसलिए आप भी इसमें लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करके अच्छा मुनाफा कमा सकते है। इसके शेयर की प्राइस 6,259.70 रुपये है, और उसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 31,671 करोड़ रुपये है।
2. Tata Consultancy Services Ltd (TCS)
TCS एक बहुत ही अच्छी कंपनी है जो पिछले कुछ सालों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह भारत की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (IT) सर्विस की कंपनी है। आईटी सेक्टर में इस कंपनी का नाम सबसे आगे लिया जाता है। इस कंपनी की स्थापना 1968 में हुई थी, जिसका मुख्यालय मुंबई, भारत में स्थित है।
टाटा के इस शेयर में पिछले कुछ सालों में अपने निवेशकों को बहुत अच्छा रिटर्न दिया है। एक रिपोर्ट में बताया गया कि टीसीएस ने पिछले 5 सालों में 13.5% से अधिक ग्रोथ की है। वर्तमान में इसके शेयर की प्राइस 3,778 रुपये है, और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,399,914 करोड़ रुपये है। आप अपनी पूरी रिसर्च के बाद इसमें निवेश कर सकते है।
3. Titan Company Ltd
यह टाटा कंपनी का एक बहुत ही अच्छा शेयर है जिसने पिछले 5 सालों में 289.47% की ग्रोथ दिखाई है। अगर आप इस कंपनी में निवेश करते है तो आने वाले कुछ समय में आप करोड़पति बन सकते है। वैसे यह एक भारतीय लक्ज़री सामानों को बनाने वाली कंपनी है। यह कंपनी टाटा ग्रुप और तमिलनाडु औद्योगिक विकास निगम (TIDCO) के बीच के संयुक्त कंपनी है।
इस कंपनी की स्थापना 1984 में हुई थी, जिसका मुख्यालय बैंगलोर में है। इसके अलावा टाइटन दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी घड़ी निर्माता ब्रांड है। यह कंपनी घड़ी, गहनें, चश्में और अन्य बहुत सारे लग्ज़री सामान बनाती है। इस कंपनी के और भी कई अन्य पॉपुलर ब्रांड्स हैं, जैसे कि फास्टट्रैक, सोनाटा,कैराटलेन, तनिष्क, रागा, टाइटन और आई+ आदि।
अगर इसके शेयर की बात करें तो इसकी प्राइस 3,197.50 रुपये है, और उसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 283,870 करोड़ रुपये है। इसके अलावा इसका P/E Ratio 87.7 और P/B Ratio29.2 है। आप इसमें अपनी पूरी रिसर्च के बाद लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर सकते है।
4. Trent Ltd
अगर आप टाटा का सबसे महंगा शेयर खोज रहे है तो इसके लिए ट्रेंट लिमिटेड एक बहुत अच्छा शेयर है। अगर आप इसमें 5 साल के लिए निवेश करते है तो आपको बहुत अच्छी कमाई हो सकती है। वैसे यह एक भारतीय खुदरा कंपनी है जो कपड़ें, जूते, एक्सेसरीज़, खिलौने जैसे अनेक तरह के प्रोडक्ट बनाती है।
इस कंपनी के कुछ लोकप्रिय ब्रांड हैं, जैसे टेस्टसाइड, ज़ूडियो और स्टार मार्केट, जिनके बारे में आपने कभी ना कभी जरूर सुना होगा। इस कंपनी को 5 दिसंबर, 1952 में लक्मे लिमिटेड कंपनी के साथ मर्ज़ड किया था। लेकिन इसके बाद 1998 में इसने अपना खुद का बिजनेस शुरू किया।
वर्तमान में इसके शेयर की प्राइस 5,071.75 रुपये है, और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 180,294 करोड़ रुपये है। आप इसमें एक एक्सपर्ट की सलाह लेने के बाद निवेश कर सकते है।
FAQs – टाटा का सबसे सस्ता शेयर
Q1. टाटा के शेयर कैसे खरीदें?
उत्तर: टाटा का शेयर खरीदने के लिए आपके पास एक ट्रेडिंग और डिमैट अकाउंट होना चाहिए। यह अकाउंट आप Zerodha, Upstox जैसे ऐप की मदद से खोल सकते है। इसके बाद आप इसमें टाटा का कोई भी शेयर ढूंढकर खरीद सकते है।
Q2. रतन टाटा शेयर प्राइस कितना है?
उत्तर: आपकी जानकारी के लिए पता दूँ कि रतन टाटा की कोई कंपनी हैं, बल्कि वे टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष थे। अगर आप रतन टाटा शेयर में निवेश करना चाहते है तो आप टाटा ग्रुप की कंपनियों में निवेश कर सकते है, जैसे कि TCS (₹3784.10), टाटा मोटर्स (₹681.00), टाटा स्टील (₹135.76), टाटा पावर (₹347.65) और टाइटन कंपनी (₹3210.30) आदि।
Q3. कुछ Best Tata Penny Stock के बारे में बताइए?
उत्तर: अगर आप कुछ अच्छा टाटा पेनी स्टॉक्स की तलाश कर रहे हैं तो आप टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड, टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड और नेल्को लिमिटेड जैसी कंपनी में निवेश कर सकते है। इनके शेयर की प्राइस काफी कम है।
Conclusion – टाटा का सबसे सस्ता शेयर
अगर आप टाटा कंपनी में निवेश करना चाहते है और इसके लिए आप एक सबसे सस्ता शेयर ढूंढ रहे है तो टाटा स्टील लिमिटेड एक बहुत अच्छा शेयर है। हालांकि इसके अलावा भी टाटा के काफी सारे शेयर्स है जिसमें आप निवेश कर सकते है। लेकिन किसी भी कंपनी में निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
उम्मीद है कि इस आर्टिकल से आपको काफी मदद मिली होगी। कृपया इसे अपने उन दोस्तों के साथ शेयर करें जो टाटा का सबसे सस्ता शेयर ढूंढ रहे हैं।